पटना सेंट्रल का टॉप-10 वांटेड अपराधी अमन गिरफ्तार, तीन साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

पटना सेंट्रल इलाके के टॉप-10 वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल अमन को बिहार एसटीएफ और पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है और पिछले तीन वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से फरार था।

पुलिस के अनुसार, अमन के खिलाफ पटना के विभिन्न थानों में चेन स्नेचिंग, छिनतई और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। वह कथित तौर पर पाटलिपुत्र और आसपास के इलाकों में रेकी कर अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था और सोने की चेन झपटकर फरार हो जाता था।

Ad.
Ad.

 

गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पाटलिपुत्र थाना प्रभारी अतुलेश कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित रूप से लूटी गई सोने की चेन कहां और किन लोगों को बेची जाती थीं। पुलिस को मामले में आगे और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की उम्मीद है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल