पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पथराव में कई घायल

पटना: दिल्ली में कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन के विरोध में भाजपा के मार्च के दौरान बुधवार को पटना के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने के लिए मार्च निकाल रहे थे। प्रदर्शन की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से ही प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे। दोपहर करीब दो बजे भाजपा कार्यकर्ताओं के सदाकत आश्रम पहुंचने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले नारेबाजी हुई, फिर धक्का-मुक्की और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

Ad.
Ad.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव के कारण हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हंगामे और प्रदर्शन के कारण दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग पर भी यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर लंबा जाम लग गया और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल