पटना में 15 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन, गौरव राय के स्वरोजगार अभियान से अब तक 340 महिलाएं हुईं लाभान्वित

पटना: सामाजिक कार्यकर्ता गौरव राय के स्वरोजगार अभियान के तहत मंगलवार को पटना के बिग्रहपुर में 15 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर जीवेश मिश्रा ने गौरव राय की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह अभियान प्रेरणादायी है। उन्होंने लाभार्थियों से सिलाई मशीन का उपयोग कर रोजगार शुरू करने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील की। साथ ही समाज के लोगों से भी इस अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन भूमिहार महिला समाज की संस्थापक प्रीति प्रिया ने किया। उन्होंने अभियान में लगातार सहयोग के लिए गौरव राय का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस पहल को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।

Ad.
Ad.

गौरव राय ने बताया कि परिवार, मित्रों और सोशल मीडिया के सहयोग से 25 नई सिलाई मशीनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान बिना किसी गैर-सरकारी संगठन (NGO) की सहायता के पूरी तरह सामाजिक सहयोग से संचालित हो रहा है। अब तक पूरे बिहार में 340 सिलाई मशीनों का वितरण किया जा चुका है और जल्द ही 25 अन्य महिलाओं को भी इसका लाभ दिया जाएगा।

इस अवसर पर पटना, फुलवारीशरीफ, बाढ़, लखीसराय, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, औरंगाबाद और मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न जिलों की 15 महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल