पटना में शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन, लग्जरी कार से शराब बरामद; 3 गिरफ्तार

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बिक्रम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब और बीयर की बोतलों के साथ एक लग्जरी कार जब्त की है। पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है।

बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मझौली-सिघाड़ा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध XL6 ZETA CNG कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार से बीयर और शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, कार में सवार तीनों युवक शराब के नशे में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिक्रम के सिनेमा हॉल रोड निवासी जुग्नु कुमार और अनिल कुमार तथा दुल्हिन बाजार के सिघड़ा निवासी भोनु कुरैशी के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल