पटना में भीम आर्मी का राजभवन मार्च फ्लॉप, बमुश्किल 100 लोग पहुंचे; भारी पुलिस बल रहा तैनात

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को भीम आर्मी के प्रस्तावित राजभवन मार्च में अपेक्षा के मुताबिक भीड़ नहीं जुटी। छात्रों और एससी-एसटी से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का दावा किया गया था, लेकिन गांधी मैदान से निकले प्रदर्शनकारियों की संख्या काफी कम दिखाई दी।

Ad.
Ad.

 

रिपोर्ट के अनुसार, बमुश्किल करीब 100 लोग जेपी गोलंबर तक पहुंच सके। यहां पहले से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग के साथ तैनात थे। प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर और बैनर लहराते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई, लेकिन मार्च राजभवन तक आगे नहीं बढ़ सका।

Ad.
Ad.

 

प्रशासन ने प्रदर्शन को देखते हुए गांधी मैदान से लेकर राजभवन और मुख्यमंत्री आवास तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली, इनकम टैक्स गोलंबर और बेली रोड समेत प्रमुख इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और दंगा रोधी जवानों को भी तैयार रखा गया था।

हालांकि, प्रदर्शन में कम संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण प्रशासन की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजभवन मार्च अपेक्षित असर नहीं छोड़ सका।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल