पटना में पार्किंग संकट से मिलेगी राहत, आधुनिक दुकानों और ग्रीन एरिया परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ

पटना शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मौर्यालोक, बोरिंग रोड और कदमकुआं वेंडिंग जोन के पास नई पार्किंग सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और अवैध पार्किंग की समस्या को कम करना है।

इसके साथ ही 50 आधुनिक डिजाइन की दुकानों और 200 प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों के निर्माण का भी शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं पर करीब 7.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्तावित 45 दुकानों का आकार 16 फीट लंबा, 10 फीट चौड़ा और नौ फीट ऊंचा होगा, जबकि पांच दुकानें 20 फीट लंबी बनाई जाएंगी। सभी दुकानों को एक समान आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा।

नई दुकानों में बिजली, ड्रेनेज, प्लंबिंग, एलईडी लाइटिंग, ऊर्जा बचत उपकरण और ब्रांडिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा शहर के 12 स्थानों पर नए वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड लगाने की योजना का भी शुभारंभ किया गया।

Ad.
Ad.

 

वहीं, पटना स्मार्ट सिटी और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से विकसित ग्रीन एरिया, गार्डन और वॉकिंग पाथवे का भी लोकार्पण किया गया, जिससे शहर में हरित वातावरण और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल