पटना में जमीन की कीमतों में बड़ा उछाल, पाटलिपुत्र-बोरिंग रोड में एक कट्ठा जमीन की सर्किल दर 2.18 करोड़ रुपये पहुंची

राजधानी पटना में जमीन की सर्किल दरों में बढ़ोतरी का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। नई दरें लागू होने के बाद डाकबंगला समेत 12 प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में प्रधान सड़कों के किनारे स्थित जमीन की सर्किल दर 2.50 करोड़ रुपये प्रति कट्ठा हो गई है। वहीं, मुख्य सड़कों के किनारे आवासीय जमीन की कीमत 1.43 करोड़ रुपये और सहायक सड़कों के पास स्थित जमीन की कीमत बढ़कर 1.31 करोड़ रुपये प्रति कट्ठा पहुंच गई है।

सबसे अधिक चर्चा पाटलिपुत्र और बोरिंग रोड समेत शहर के पांच पॉश इलाकों की हो रही है, जहां एक कट्ठा जमीन की सर्किल दर 1.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.18 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं जक्कनपुर, मीठापुर और अन्य आठ इलाकों में व्यावसायिक भूमि की कीमत 93.75 लाख रुपये से बढ़कर 1.87 करोड़ रुपये प्रति कट्ठा हो गई है।

Ad.
Ad.

 

नई दरों का असर रजिस्ट्री शुल्क पर भी पड़ा है। गांधी मैदान समेत वीवीआईपी इलाकों में एक कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री कराने पर अब करीब 27.50 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा स्टांप ड्यूटी भी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दी गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सर्किल रेट में वृद्धि के बाद बाजार मूल्य में भी तेजी आने की संभावना है, जिससे राजधानी में रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल