पटना में गैस एजेंसी बंद मिलने पर लोगों का हंगामा, सड़क जाम

पटना में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर शनिवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया। मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित एक गैस एजेंसी का है, जहां एजेंसी बंद मिलने से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर कुछ देर के लिए यातायात बाधित कर दिया।

जानकारी के अनुसार नया टोला स्थित इंडियन ओम साईं गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में ग्राहक गैस सिलेंडर लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एजेंसी में ताला बंदी देख लोग आक्रशित हो गए और बारी पथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में यातायात प्रभावित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर और कदमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम खत्म कराया गया और यातायात सामान्य कर दिया गया।

एजेंसी प्रबंधक सोनू कुमार ने बताया कि बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से घबराकर सिलेंडर का भंडारण करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे एजेंसी पर अचानक भीड़ बढ़ गई।

उनके अनुसार कुछ ग्राहकों ने जबरन सिलेंडर देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। संभावित अनहोनी की आशंका को देखते हुए एजेंसी कर्मियों ने कुछ समय के लिए एजेंसी बंद कर दी थी। बाद में पुलिस के पहुंचने पर एजेंसी को दोबारा खोला गया और ग्राहकों के केवाईसी तथा सिलेंडर वितरण की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई।

फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में एजेंसी पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है और ग्राहकों को क्रमवार तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल