पटना : पति के बाद अब पत्नी भी करेगी आत्म हत्या ….

पटना  : यह मामला बिहार की राजधानी पटना का है  कुछ महीने पहले बोरिंग रोड चौराहा स्थित गैस दुकान दार संजय कुमार ने Facebook live आ कर 4 लोगों को अपने ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगा कर खुद की जान ले ली .मृतक की पत्नी गुड़िया देवी का कहना है की सभी आरोपी पैसे और पहुंच वाले है उनके घर में कई आईएएस ,आईपीएस और जज है जिससे मुझे इन्साफ नहीं मिल पा रहा है.

उनकी ऊँची पहुंच के कारण पुलिस प्रशासन भी मेरी मदद नहीं कर पा रहा है मुझे थाना बुला परेशान किया जाता है और पुलिस से पूछने पर की सभी आरोपी कब गिरफ्तार होंगे ? तो उनका पुराना घिसा पीटा जवाब होता है जांच चल रहा है। सभी आरोपी खुले आम घूम रहे है मेरे बच्चों को भी जान से मारने की धमकी देता है मुझसे कहता की केस के चक्कर में नहीं पड़ो नहीं तो तुम्हारा हाल भी तुम्हारे पति जैसा होग।

मृतक की पत्नी ने  एशियन टाइम्स से बात चीत में कहा की अगर मुझे इन्साफ नहीं मिला तो मैं भी अपने बच्चों को ज़हर खिला कर खुद भी आत्महत्या कर लुंगी। मुझे इन्साफ चाहिए.

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल