पटना डीएम ने संभाली बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी की जिम्मेदारी, संपत्तियों और लेन-देन की होगी जांच

पटना:

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के आदेश के बाद पटना के जिलाधिकारी डॉ. Tyagarajan S. M. ने बुधवार को बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंदिर की संपत्तियों, बैंक खातों और वित्तीय गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा तैयार करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व), भूमि सुधार उप समाहर्ता और अंचल अधिकारी को ठाकुरवाड़ी की सभी चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही मंदिर से जुड़े सभी प्रकार के लेन-देन और विनिमय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया गया है।

Ad.
Ad.

 

डीएम ने अधिकारियों को ठाकुरवाड़ी की परिसंपत्तियों, दुकानों और आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा तैयार करने की जिम्मेदारी भी सौंपी है, ताकि मंदिर प्रशासन में पारदर्शिता और सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। बताया जा रहा है कि न्यास समिति के लंबे समय से निष्क्रिय रहने के कारण बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने पटना जिलाधिकारी को अस्थायी न्यासधारी नियुक्त किया है।

अब मंदिर के संचालन, संपत्ति की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े सभी कार्य जिलाधिकारी की निगरानी में किए जाएंगे। निर्देश के अनुसार, ठाकुरवाड़ी से जुड़े सभी बैंक खातों का संचालन अब डीएम, पटना के हस्ताक्षर से ही होगा। इसके अलावा नई न्यास समिति के गठन के लिए प्रस्तावित नामों की सूची जल्द पर्षद को भेजने का निर्देश भी दिया गया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल