पटना की सड़कों पर बवाल, शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर हजारों अभ्यर्थियों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए जब अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए।

 

अभ्यर्थियों का आरोप है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) लगातार TRE-4 भर्ती प्रक्रिया में देरी कर रहा है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग की। कई छात्रों ने कहा कि लंबे समय से तैयारी करने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है।

 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प भी हुई। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई जगह यातायात प्रभावित रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

Ad.
Ad.

 

इस घटना के बाद बिहार की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्ष ने सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया है, जबकि अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल