पटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बिसिया गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

राजधानी पटना में गुरुवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में चर्चित बंटी यादव अपहरण एवं हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश कुमार उर्फ बिसिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार चल रहा रवीश उर्फ बिसिया हाजीपुर के रास्ते पटना में प्रवेश करने वाला है। इसके बाद कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थाना की संयुक्त टीम ने एलएनटी घाट से बांस घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली कोतवाली थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी के बोनट में जा लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

मौके से पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा, आरोपी की चप्पलें और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। लॉ एंड ऑर्डर एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, डीआईयू और एसआईयू की टीमें भी जांच में जुटी हैं।

बंटी यादव हत्याकांड का मामला 6 जुलाई का है, जब पटना जंक्शन के पास टाटा पार्क इलाके से बंटी यादव का अपहरण कर लिया गया था। पांच दिन बाद 11 जुलाई को अथमलगोला में उसका शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बंटी की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी और शव की पहचान छिपाने की भी कोशिश की गई थी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल