पंचाने नदी पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस बता रही हादसा

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित अड्डापर मोहल्ले में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पंचाने नदी पर बने पुल के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी निरंजन चौधरी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सोहसराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पत्नी के अनुसार, रविवार देर रात निरंजन चौधरी काम से घर लौटा था। घर में कुछ सामान रखने के बाद उसने थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं आया। देर रात परिजनों ने उसकी तलाश की, यहां तक कि पंचाने नदी पुल के नीचे भी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह उसी स्थान पर शव मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों का आरोप है कि निरंजन के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान हैं और अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर उसकी हत्या की है। उनका दावा है कि साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पुल के नीचे फेंका गया। घटनास्थल से एक चाकू मिलने की भी चर्चा है, जिससे उनका संदेह और गहरा गया है।

Ad.
Ad.

 

हालांकि, पुलिस का शुरुआती आकलन इससे अलग है। सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नहीं बल्कि हादसे का प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार, निरंजन नशे का आदी था और संभवतः नशे की हालत में पुल की रेलिंग पर बैठा था। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल