नौकरी के नाम पर देशभर में साइबर ठगी, पटना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन शातिरों को दबोचा

पटना: पटना पुलिस की साइबर थाना टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर देशभर में ठगी करने वाले एक संगठित अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पटना और झारखंड के देवघर में छापेमारी कर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पटना के जानीपुर निवासी फहद खान, देवघर के कोरों निवासी मुस्तफा अंसारी और पथरोल निवासी गुलाम जिलानी के रूप में हुई है। इनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

मामले का खुलासा 7 जुलाई को पटना साइबर थाने में दर्ज एक शिकायत के बाद हुआ। आरोप है कि गिरोह OLX के जरिए नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाता था। नौकरी की कागजी प्रक्रिया के नाम पर लोगों से बैंक खाते की जानकारी और एटीएम कार्ड हासिल किए जाते थे। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेनदेन और उसे ठिकाने लगाने के लिए किया जाता था।

Ad.
Ad.

 

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार के दिशा-निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पटना के साथ देवघर के मधुपुर और पथरोल इलाकों में छापेमारी की। इसी कार्रवाई में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने संगठित गिरोह के रूप में काम करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और बैंक खातों के नेटवर्क की जांच कर रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल