नेपाल में सैलरी सिस्टम में बड़ा बदलाव, अब महीने में दो बार मिलेगा वेतन

हर 15 दिन पर भुगतान की तैयारी, सरकार का दावा—अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

काठमांडू: नेपाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान प्रणाली में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। अब कर्मचारियों को महीने में एक बार की बजाय हर 15 दिन पर, यानी महीने में दो बार सैलरी दी जाएगी।

यह निर्णय 17 अप्रैल को वित्त मंत्री स्तर पर लिया गया, जिसके बाद संबंधित सरकारी विभागों को इसे लागू करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। कर्मचारियों के हाथ में नियमित अंतराल पर पैसा पहुंचने से खर्च बढ़ेगा, जिससे बाजार में गतिविधियां तेज होंगी और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है।

हालांकि, यह नई व्यवस्था कब से लागू होगी, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी रूप से इसे लागू करना आसान है और सरकार किसी भी समय सिविल सेवकों, सेना, पुलिस और अन्य कर्मचारियों को वेतन जारी कर सकती है।

वहीं, वित्तीय नियंत्रक कार्यालय के प्रवक्ता दीपक लामिछाने ने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कुछ कानूनी बदलाव जरूरी हो सकते हैं। वर्तमान में नेपाल के सिविल सेवा कानून में वेतन महीने में एक बार देने का ही प्रावधान है, इसलिए नए सिस्टम के लिए संशोधन करना पड़ सकता है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल