निशु आजाद के पिता से मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग, संसद मार्ग थाने के बाहर CJP का प्रदर्शन

नई दिल्ली: स्वतंत्र भारद्वाज द्वारा एक पॉडकास्ट में निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट किए जाने का कथित तौर पर जिक्र किए जाने के बाद दिल्ली में पुलिस कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता और कार्यकर्ता संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

CJP प्रवक्ता सौरव दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका समेत अन्य नेताओं ने पुलिस से निशु आजाद और उनके पिता संजय से जुड़े मामले में हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ने तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की। यह मामला 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन से जुड़ा बताया जा रहा है।

Ad.
Ad.

पॉडकास्ट के बाद मामले ने लिया नया मोड़

मामले ने उस समय नया मोड़ लिया, जब स्वतंत्र भारद्वाज ने पॉडकास्ट होस्ट नेहा सिंह राठौर के साथ बातचीत में कथित तौर पर घटना का जिक्र किया। बातचीत के दौरान उसने दावा किया कि मारपीट के बावजूद उसे जेल नहीं जाना पड़ा और वह अगले दिन ही बाहर था।

भारद्वाज ने कथित तौर पर दावा किया कि निशु के पिता संजय के सिर में सात टांके लगे थे और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया था। उसने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों को मंत्री कपिल मिश्रा की ओर से फोन आया था, जिसके बाद उसे जेल नहीं भेजा गया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Ad.
Ad.

राहुल गांधी ने दिया निशु आजाद का समर्थन

इस मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से निशु आजाद का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि निशु को घबराने की जरूरत नहीं है और वह उनके साथ खड़े हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निशु को अपने समुदाय और छात्रों के अधिकारों की आवाज उठाने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी सवाल करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।

CJP ने की कड़ी धाराएं जोड़ने की मांग

CJP का आरोप है कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय के साथ कथित हिंसा हुई थी। संगठन का कहना है कि पीड़ित परिवार दलित समुदाय से संबंधित है, इसलिए मामले में जातिगत पहलू की भी जांच होनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्र भारद्वाज के कथित बयान को पुलिस कार्रवाई का आधार बताते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल