नालंदा में सड़क हादसे के घायल युवक की सांसद ने बचाई जान, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापर गांव के समीप रविवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही, लेकिन अधिकांश लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त रहे।

इसी दौरान एक कार्यक्रम से लौट रहे सांसद कौशलेंद्र कुमार की नजर घटनास्थल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और घटना की जानकारी ली। घायल की गंभीर स्थिति देखकर सांसद ने बिना देर किए अपने अंगरक्षक की मदद से उसे अपनी गाड़ी में बैठाया और इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया।

घायल युवक की पहचान मघड़ा खारजम्मा गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट पाई। हालत नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया।

Ad.
Ad.

 

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर मदद करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हादसे के बाद तमाशबीन बनने के बजाय घायल को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल