नवादा में सनसनी: नदी किनारे बालू में दबी मिली विवाहिता की लाश, पति समेत चार पर हत्या का आरोप

नवादा: बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। धनारजय नदी किनारे बालू के नीचे दबी एक विवाहिता का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का खुलासा उस समय हुआ जब कुछ कुत्ते बालू नोच रहे थे। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो बालू के नीचे महिला का चेहरा दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सिरदला और अकबरपुर थाना पुलिस के साथ रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद करीब चार दिन पहले शव को बालू में दबाया गया था।

मृतका की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव निवासी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। उनके मायके वाले रफीगंज (औरंगाबाद) से मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि प्रमिला की दूसरी शादी करीब 10 वर्ष पहले शंकर कुमार से हुई थी और उनका एक छह वर्षीय बेटा भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही प्रमिला को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था।

 

परिजनों के अनुसार, 2 जुलाई को घर में विवाद की सूचना मिलने पर वे ससुराल पहुंचे तो घर बंद मिला और प्रमिला का कोई पता नहीं था। इसके बाद 4 जुलाई को अकबरपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मृतका के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति शंकर कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल