नवादा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी राइफल के साथ एक गिरफ्तार

Nawada पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक देशी राइफल बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका भतीजा मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर एसडीपीओ सुजय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में Warisaliganj Police Station के थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस टीम ने चकवाय गांव के पूरब स्थित श्मशान घाट के पास आम के बगीचे में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वीरेंद्र कुमार को एक देशी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसका भतीजा मौके से भागने में सफल रहा।

Ad.
Ad.

 

पूछताछ में गिरफ्तार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद राइफल उसके भतीजे अजीत सिंह की है। उसने पुलिस को बताया कि साइबर थाने की छापेमारी के बाद अजीत सिंह ने बंदूक छिपाने के लिए उसे दी थी। वीरेंद्र आम के बगीचे में हथियार छिपाकर उसकी निगरानी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

इस मामले में वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 376/26 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरेंद्र कुमार, पिता स्वर्गीय राम प्रताप सिंह, निवासी चकवाय, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल