नवादा पहुंचे राज्यसभा सांसद भीम सिंह, चंद्रवंशी समाज के नेताओं से किया संवाद; न्याय का दिलाया भरोसा

राज्यसभा सांसद भीम सिंह नवादा पहुंचे, जहां अस्पताल रोड स्थित चंद्रवंशी समाज के वरिष्ठ नेता डॉ. केपी सिंह के आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सांसद का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

दौरे के दौरान सांसद ने चंद्रवंशी समाज से जुड़े स्थानीय और सामाजिक मुद्दों पर लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. केपी सिंह समाज के वरिष्ठ और जिम्मेदार मार्गदर्शक हैं। सांसद ने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी हादसे या आपराधिक घटना को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Ad.
Ad.

सांसद भीम सिंह ने कहा कि समाज के पीड़ित बच्चों और युवाओं को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। साथ ही कार्यकर्ताओं से किसी भी तरह के उकसावे में न आने और शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बैठक में नवादा की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक एकजुटता और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। आगामी सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी नेताओं ने विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में चंद्रवंशी समाज के प्रतिनिधि, स्थानीय कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे। डॉ. केपी सिंह ने सांसद के आगमन पर आभार जताते हुए कहा कि समाज अपने अधिकारों और न्याय के लिए कानूनी दायरे में रहकर संघर्ष जारी रखेगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल