वाराणसी। प्रधानमंत्री Narendra Modi मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच गए। बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath समेत भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सभा स्थल बरेका के लिए रवाना हुए, जहां वे महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 6332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 1054 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का उद्घाटन और 5277 करोड़ रुपये की 113 योजनाओं की आधारशिला शामिल है। इन परियोजनाओं में गंगा पर रेल-रोड ब्रिज, सीवर और जलापूर्ति योजनाएं, अस्पताल निर्माण, सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाएं प्रमुख हैं।
बरेका में आयोजित महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी होने की संभावना है। सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था महिला पुलिसकर्मियों के जिम्मे सौंपी गई है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री अपने दौरे के दूसरे दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और इसके बाद हरदोई जाकर गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
@MUSKAN KUMARI






