दिल्ली दौरे से बढ़ी बिहार की सियासी हलचल, आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे सम्राट चौधरी

बिहार की राजनीति इन दिनों दिल्ली दरबार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजधानी दिल्ली के अहम दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को केवल औपचारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री राष्ट्रपति को बिहार आने का न्योता देंगे। साथ ही राज्य के विकास, सामाजिक बदलाव और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। सूत्रों की मानें तो सम्राट चौधरी राष्ट्रपति के सामने बिहार सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश करेंगे। खास तौर पर महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, शिक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।

राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को बिहार की ब्रांडिंग और निवेश आकर्षित करने की बड़ी कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार कैडर के IAS और IPS अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि विकसित बिहार का सपना प्रशासनिक मशीनरी के सक्रिय सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकता।

Ad.
Ad.

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पारदर्शी शासन व्यवस्था, तेज प्रशासनिक सुधार और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में निवेश फ्रेंडली माहौल तैयार करने, बेहतर गवर्नेंस मॉडल लागू करने और दीर्घकालिक प्रशासनिक सुधारों पर भी गंभीर चर्चा हुई।

राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात की। करीब आधे घंटे चली इस बैठक में बिहार के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल