बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह दिल्ली दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों लिहाज से अहम माना जा रहा है। दौरे के दौरान सम्राट चौधरी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों से भी उनकी मुलाकात की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बिहार में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा करेंगे। केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन, उनकी प्रगति और राज्य को मिलने वाले केंद्रीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है।

BJP नेतृत्व से भी मुलाकात संभव
सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे के दौरान बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक की भी संभावना जताई जा रही है। इस दौरान बिहार के राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ राज्य में पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब बिहार में विकास परियोजनाओं को गति देने और केंद्र-राज्य के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली दौरे को बिहार के विकास कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
@MUSKAN KUMARI






