दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड, 10 लोगों की मौत, कई घायल

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसा लेमन ग्रीन नामक रेस्टोरेंट में लगी आग के कारण हुआ, जिसने देखते ही देखते पूरी पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सुबह करीब 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, इमारत के निचले हिस्से में संचालित होटल और रेस्टोरेंट से आग की शुरुआत हुई थी। आग तेजी से फैलने के कारण कई लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। बेसमेंट में फंसे लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया, जिनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर का शीशा तोड़ने के बाद आग की लपटें तेजी से बेसमेंट तक पहुंच गईं। जान बचाने के लिए कई लोगों ने बालकनी और खिड़कियों से छलांग लगा दी। स्थानीय निवासियों ने नीचे गद्दे बिछाकर कई लोगों को सुरक्षित बचाने का प्रयास किया।

डीडीएमए साउथ डिस्ट्रिक्ट के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही एमसीडी से रिहायशी इलाकों में संचालित होटल और रेस्टोरेंट को दिए गए लाइसेंस की जानकारी भी मांगी गई है।

मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि प्रशासन और राहत एजेंसियों को तत्काल सक्रिय कर दिया गया था तथा घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल