दानापुर में शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया बलिदान

दानापुर: दानापुर नगर परिषद के राजेंद्र चौक चौराहा पर मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और शहीद परिवार के सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा, पूर्व जिलाधिकारी दिनेश राय और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द कुमार उर्फ छोटू सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। शहीद परिवार से जुड़े छोटू सिंह, अनूप, संजय सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने अपना जीवन समर्पित किया। उनके संघर्ष और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।

Ad.
Ad.

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दानापुर के समाजसेवियों, स्थानीय नागरिकों और दानापुर कोर्ट से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी भाग लिया। सभी ने शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में शहीद परिवार के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल