पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में मंगलवार को टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गनाइजेशन के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा लंबे समय से लंबित CTA और TA भत्तों का भुगतान है।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि यात्रा और कन्वेयंस भत्ते की राशि लंबे समय से बकाया है। कर्मचारियों के मुताबिक, यह उनकी ड्यूटी और मेहनत से जुड़ा जायज अधिकार है, इसलिए बकाया राशि का जल्द भुगतान किया जाना चाहिए।

हालांकि, विरोध के बावजूद टिकट चेकिंग स्टाफ ने अपनी नियमित जिम्मेदारियां निभाईं। ट्रेनों और स्टेशनों पर टिकट जांच का काम सामान्य रूप से जारी रहा और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
संगठन ने रेल प्रशासन से CTA के लंबित बिलों और अन्य बकाया राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि वे रेलवे और यात्रियों की सेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे।
@MUSKAN KUMARI





