TVK बहुमत से अब भी दूर, CPM-CPI और VCK की बैठक पर टिकीं निगाहें
तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख Vijay ने गुरुवार को राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। हालांकि, TVK अभी भी बहुमत के आंकड़े से पीछे है।
234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है और वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों के समर्थन का ऐलान कर दिया है, लेकिन सरकार बनाने के लिए विजय को अभी और समर्थन की जरूरत है। इसी बीच CPM, CPI और VCK के नेताओं की बैठक भी हुई, जिसमें TVK को समर्थन देने पर चर्चा की गई।
दूसरी ओर, AIADMK ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों को पुडुचेरी के एक होटल में ठहराया है। वहीं DMK ने कांग्रेस के TVK समर्थन फैसले पर सवाल उठाए हैं। राजनीतिक समीकरणों के बीच तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है।
@MUSKAN KUMARI






