तंबाकू कारोबारी के बेटे की लैंबोर्गिनी बेकाबू, चार घायल; महंगी गाड़ियों और शौक के लिए पहले से चर्चा में रहा परिवार

कानपुर के ग्रीन पार्क क्षेत्र में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लैंबोर्गिनी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ऑटो और बुलेट से टकराने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में फुटपाथ पर खड़े चमनगंज निवासी तौफीक अहमद के पैर में चोट आई, जबकि बुलेट सवार खलासी लाइन निवासी विशाल त्रिपाठी और सोनू त्रिपाठी भी घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने कार को घेर लिया। इसी दौरान लैंबोर्गिनी के पीछे चल रही कार से उतरे सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को धक्का-मुक्की कर हटाया। चालक को कार से बाहर निकालने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने ईंट से शीशा तोड़ा और बेहोशी की हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। दावा किया जा रहा है कि चालक को दौरा आने के कारण हादसा हुआ।

लैंबोर्गिनी चला रहा युवक आर्यनगर निवासी तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा बताया जा रहा है, जो ग्रीन पार्क की ओर जा रहा था। आरोप है कि कुछ सुरक्षाकर्मियों ने कार मालिक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तोड़ने की भी कोशिश की। सूचना पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने घायल तौफीक अहमद को उर्सला अस्पताल भिजवाया और लक्जरी कार को थाने ले गई।

थाने में करोड़ों रुपये की कीमत की कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद पुलिस को कार पर कवर डालना पड़ा। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि केके मिश्रा और उनका परिवार पहले भी आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई के चलते सुर्खियों में रहा है। मार्च 2024 में आयकर विभाग ने कानपुर, गुजरात और दिल्ली स्थित ठिकानों

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल