जमीन विवाद में घर पर हमला, मारपीट-लूटपाट और महिला से छेड़खानी का आरोप; वीडियो वायरल

हाजीपुर। वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र स्थित महम्मदपुर गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों द्वारा कथित तौर पर घर पर धावा बोलकर मारपीट, लूटपाट और एक महिला के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के बीच आरोपित पक्ष अचानक बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच गया। हाथों में लाठी, डंडे और लोहे की रॉड लिए हमलावरों ने घर के सदस्यों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते पूरा घर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। हमले में कई लोग घायल हो गए, जबकि महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए।

आरोप है कि मारपीट के बाद हमलावर घर के अंदर घुस गए और वहां रखे सामानों के साथ लूटपाट की। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान घर की एक महिला के साथ छेड़खानी की गई और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद पूरे परिवार में भय और दहशत का माहौल है।

इस मामले में पीड़िता आशा देवी के बयान पर महनार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि घटना 4 जून की है, जबकि 6 जून को इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई।

Ad.
Ad.

 

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग लाठी, डंडे और लोहे की रॉड के साथ पीड़ित परिवार पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फुटेज मामले की गंभीरता को दर्शा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल