पटना,
जदयू में शामिल होने के बाद से लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें पूर्णिया और भागलपुर समेत कई जिलों के अध्यक्ष और प्रखंड स्तर के नेता शामिल हुए।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि सभी लोग के मार्गदर्शन में पार्टी को आगे बढ़ाएं और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने विशेष रूप से गरीब, दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के लिए चल रही योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। निशांत कुमार ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है और कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने वर्ष 2005 के बाद बिहार में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था में सुधार को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों की संख्या में वृद्धि हुई है और पुलिस बल को मजबूत किया गया है, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिली है।
महिलाओं के सशक्तिकरण को रेखांकित करते हुए उन्होंने पंचायत और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण तथा सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण को ऐतिहासिक कदम बताया। साथ ही जीविका योजना के माध्यम से महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की बात कही।
शिक्षा क्षेत्र में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, साइकिल और ड्रेस योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनसे खासकर लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिला है। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, सड़क नेटवर्क के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को भी उन्होंने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया।
बैठक के अंत में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को साझा करें और लोगों से लगातार संवाद बनाए रखें, ताकि संगठन को और मजबूती मिल सके।
@MUSKAN KUMARI







