जमुई में दरिंदगी की हदें पार: नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल

जमुई:

बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और घटना का वीडियो बनाकर उसे धमकाया गया।

जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ महिसौड़ी चौक पर किताब खरीदने गई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप है। बाद में पीड़िता को लखीसराय ले जाकर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है।

परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर पीड़िता को डराने की कोशिश की। मामला तब उजागर हुआ जब वीडियो के प्रसार की जानकारी परिवार तक पहुंची। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक विध्वजीत दयाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल