चिराग पासवान ने घोषित की लोजपा (रामविलास) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, सुरेंद्र विवेक बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। आगामी दिनों में आठ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, ताकि पार्टी संगठन को चुनावी चुनौतियों के लिए मजबूत और तैयार किया जा सके।

नई नियुक्तियों के तहत पार्टी ने सुरेंद्र विवेक को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नए चेहरों को सौंपी गई हैं। पार्टी नेतृत्व ने ऐसे कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दिया है।

Ad.
Ad.

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह फैसला इस बात का संदेश है कि लोजपा (रामविलास) में मेहनत और समर्पण के आधार पर कार्यकर्ताओं के लिए आगे बढ़ने के अवसर हमेशा खुले हैं।

नई कार्यकारिणी में युवाओं और महिलाओं को भी समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी ने कहा कि स्वर्गीय पद्म भूषण रामविलास पासवान की सोच थी कि संगठन समाज का दर्पण होना चाहिए और नई सूची उसी विचार को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

Ad.
Ad.

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल