‘चिराग के भरोसा’ अभियान के तहत हाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत, मंत्री संजय सिंह ने बांटी सामग्री

हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में ‘चिराग के भरोसा’ अभियान के तहत राहत अभियान शुरू किया गया है। केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर सांसद चिराग पासवान के दिशा-निर्देश पर बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह ने महनार प्रखंड के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की।

संजय सिंह ने हसनपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 3 और 6 के साथ-साथ अल्लीपुर हट्टा पंचायत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Ad.
Ad.

मंत्री ने कहा कि चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के सुख-दुख के प्रति संवेदनशील हैं और कोशिश है कि कोई भी बाढ़ प्रभावित परिवार सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य कर रही हैं।

राहत वितरण कार्यक्रम में लोजपा (रामविलास) के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि बाढ़ का पानी पूरी तरह उतरने तक राहत अभियान जारी रहेगा, ताकि प्रभावित परिवारों को जरूरी सामान की कमी न हो और जनजीवन जल्द सामान्य हो सके।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल