गोरखपुर विश्वविद्यालय में पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। मुख्यमंत्री ने ईस्ट जोन की सभी टीमों और उनके प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर महायोगी गुरु गोरखनाथ की साधना स्थली होने के साथ-साथ भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र है।

टूर्नामेंट के लिए एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ने त्रिपुरा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रशांत कुमार दास को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आंशिक मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों से कुल 26 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

आयोजन सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के चीफ रेफरी वीरेंद्र वीर विक्रम सिंह हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनंत सिंह और स्कंद राय ज्यूरी ऑफ अपील के सदस्य रहेंगे। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र ने कहा कि 14 प्रांतों से आई टीमों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पूनम टंडन, महापौर डॉ. मंगलेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल