गिरिराज सिंह के बयान पर बिहार कांग्रेस का पलटवार, बोली- जुबान पर लगाम लगाएं

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को अपनी जुबान पर लगाम लगानी चाहिए और उलूल-जुलूल बयानबाजी कर राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की कोशिश बंद करनी चाहिए।

Ad.
Ad.

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बिहार की जनता अब विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे वास्तविक मुद्दों पर जवाब चाहती है। उन्होंने गिरिराज सिंह से बयानबाजी की राजनीति छोड़कर जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को राजनीतिक लाभ के लिए गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से बचना चाहिए।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल