गया में सरकारी किताबों का कबाड़ में सौदा! वायरल वीडियो से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

बिहार के गया जिले से शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। टिकारी प्रखंड के जमालपुर राजकीय विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सरकार द्वारा छात्रों को नि:शुल्क वितरित की जाने वाली किताबों को कबाड़ में बेचा जा रहा है। इस कथित मामले का वीडियो स्कूल के कुछ छात्रों ने बनाया, जिसके बाद पूरे प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोप है कि विद्यालय की शिक्षिका अर्चना कुमारी की मौजूदगी में सरकारी किताबों को एक ऑटो रिक्शा में लादकर कबाड़ी की दुकान भेजा गया। वायरल वीडियो में किताबों को ऑटो पर लादते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Ad.
Ad.

घटना सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिन किताबों का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना था, उनके कथित तौर पर कबाड़ में बिकने की खबर ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है।

अब सभी की नजर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षिका और इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की उम्मीद जताई जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल