गया दौरे पर आज सम्राट चौधरी, 172 करोड़ की टेक्नोलॉजी सेंटर परियोजना का करेंगे शिलान्यास

गया: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को गया जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे खिजरसराय प्रखंड के देवगांव में प्रस्तावित अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

172 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत पहले चरण में 84 करोड़ रुपये की लागत से भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इस टेक्नोलॉजी सेंटर के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के साथ रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने वीआईपी मूवमेंट और संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। साथ ही आम लोगों की सुविधा के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है।

Ad.
Ad.

 

जिला प्रशासन के अनुसार, 15 जून 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इस दौरान चिन्हित मार्गों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी तथा कई मार्गों पर यातायात का डायवर्जन किया गया है, ताकि कार्यक्रम स्थल और वीआईपी रूट पर आवागमन सुचारू बना रहे।

टेक्नोलॉजी सेंटर परियोजना को क्षेत्र के औद्योगिक और तकनीकी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल