गया कॉलेज में 17वीं CATC का शुभारंभ, NCC कैडेटों को मिलेगा सैन्य प्रशिक्षण

गया के गया कॉलेज में 6 बिहार बटालियन NCC की ओर से आयोजित 10 दिवसीय 17वीं CATC यानी कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप का उद्घाटन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र ने किया। यह प्रशिक्षण शिविर 17 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें गया सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए NCC कैडेट हिस्सा ले रहे हैं।

शुभारंभ के मौके पर कर्नल पंकज कुमार ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि NCC शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कैडेटों से अनुशासन के साथ प्रशिक्षण में शामिल होकर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

दस दिनों के प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को परेड, मैप रीडिंग, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट के साथ हेल्थ एंड हाइजीन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा शारीरिक दक्षता और अनुशासन से संबंधित विभिन्न गतिविधियां भी कराई जाएंगी।

Ad.
Ad.

शिविर में कैडेटों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, टीम भावना के साथ काम करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण मिलेगा। सैन्य प्रशिक्षण के साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र सेवा के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि NCC युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर कैडेटों में आत्मविश्वास और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल