गयाजी के अर्श सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बड़ा विवाद, पूर्व डॉक्टर पर कथित फर्जी डिग्री और धोखाधड़ी के आरोप

गयाजी: शहर के चर्चित अर्श सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कथित फर्जी डिग्री, धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और अस्पताल की साख को नुकसान पहुंचाने के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अस्पताल प्रबंधन ने रामपुर थाना में शिकायत देकर पूर्व चिकित्सक एवं पूर्व सीईओ डॉ. टिकेन्द्र शर्मा, एक स्थानीय यूट्यूबर और अन्य कथित सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अस्पताल प्रबंधन की शिकायत के मुताबिक, डॉ. टिकेन्द्र शर्मा ने वर्ष 2022 में खुद को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ बताते हुए देश-विदेश की डिग्रियों और लंबे अनुभव का दावा किया था। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उन्हें अस्पताल में जिम्मेदारी दी गई और बाद में सीईओ बनाया गया। प्रबंधन का दावा है कि जून 2022 से अप्रैल 2026 तक उन्हें वेतन और अन्य सुविधाएं दी गईं।

अस्पताल का आरोप है कि बाद में दस्तावेजों की जांच के दौरान कई कथित विसंगतियां सामने आईं। शिकायत में विदेशी मेडिकल डिग्रियों, पंजीकरण और अलग-अलग दस्तावेजों में दर्ज जन्मतिथि को लेकर सवाल उठाए गए हैं। प्रबंधन का कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का संतोषजनक सत्यापन नहीं कराया

Ad.
Ad.

 

गया।

अस्पताल प्रबंधन ने यह भी आरोप लगाया है कि सेवा समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया के जरिए अस्पताल की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। एक स्थानीय यूट्यूबर पर कथित रूप से भ्रामक सामग्री प्रसारित करने और प्रबंध निदेशक को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप भी लगाया गया है।

फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी तक डॉ. टिकेन्द्र शर्मा या शिकायत में नामित अन्य पक्षों की सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल