गंडक नदी में नहाने के दौरान हादसा: एक ही परिवार के चार लोग डूबे, दो महिलाओं की मौत

सोनपुर/हाजीपुर:

बिहार के सोनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बैजलपुर जगदंबा स्थान के पास गंडक नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूब गए, जिनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, नहाने के दौरान अचानक चारों लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो महिलाओं को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बैजलपुर निवासी जनार्दन सिंह की 42 वर्षीय पत्नी बबीता देवी और बख्तियारपुर निवासी रवि कुमार की 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। बाकी दो लापता लोगों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि जनार्दन सिंह की बेटी की शादी बीते सोमवार को हुई थी। शादी के चौथे दिन ‘चौठारी’ रस्म के तहत परिवार के लोग नदी में स्नान करने पहुंचे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता लोगों की खोजबीन जारी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

MUSKAN KUMARI

 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल