खूंटी में महिला थाना प्रभारी 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने खूंटी की AHTU सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई महिला थाना परिसर में की गई, जहां आरोपी अधिकारी शिकायतकर्ता से घूस की पहली किस्त ले रही थीं।

जानकारी के अनुसार, खूंटी के हुरलुंग निवासी श्याम कुमार ने ACB से शिकायत की थी कि उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में राहत दिलाने और जांच में सहयोग करने के बदले थाना प्रभारी ने कुल 4 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। दोनों पक्षों के बीच पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये देने पर सहमति बनी। गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम थाना प्रभारी को सौंपी, पहले से मौजूद ACB की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Ad.
Ad.

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है और एजेंसी रिश्वत से जुड़े दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी अधिकारी को अदालत में पेश किया जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल