खान सर फायरिंग विवाद: गार्डों की जमानत पर फैसला सुरक्षित, रौशन आनंद की याचिका पर शुक्रवार को होगी सुनवाई

पटना। राजधानी पटना में चर्चित खान सर फायरिंग विवाद से जुड़े मामले में गुरुवार को अदालत में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। खान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार मऊआर ने बताया कि खान सर के गार्ड द्वारा कथित रूप से गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार दोनों गार्डों की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। हालांकि, अदालत ने तत्काल फैसला सुनाने के बजाय आदेश को सुरक्षित (रिजर्व) रख लिया है। अब सभी की निगाहें कोर्ट के अगले आदेश पर टिकी हैं।

रौशन आनंद की जमानत याचिका एडीजे-33 कोर्ट में ट्रांसफर

इसी मामले से जुड़े ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के मामले में भी नया घटनाक्रम सामने आया है। उनकी जमानत याचिका को एडीजे-33 की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया है। अब इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी। ऐसे में रौशन आनंद की जमानत से जुड़ी प्रक्रिया पर निचली अदालत का फैसला शुक्रवार को आ सकता है।

कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा था तूल

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर भारी हंगामा, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी हुई थी। छात्रों और विभिन्न कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया था। घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था।

Ad.
Ad.

 

 

इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कथित तौर पर फायरिंग की घटना दिखाई दी थी। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गार्डों को गिरफ्तार किया था।

सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

पटना पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग और हिंसा से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल एक ओर दोनों गार्डों की जमानत पर अदालत का आदेश सुरक्षित है, वहीं दूसरी ओर ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है। ऐसे में अब इस पूरे मामले में अदालत के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल