खान सर को फिलहाल नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर सुनवाई फिर टली; अब 7 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका पर शुक्रवार को होने वाली सुनवाई एक बार फिर टल गई। अदालत ने मामले की सुनवाई अगले आदेश तक स्थगित कर दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 जुलाई को होने की संभावना है। इसी दिन खान सर के दोनों गार्ड्स की जमानत याचिका पर भी सुनवाई हो सकती है।

 

यह मामला पिछले महीने पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए विवाद और उसके बाद दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए खान सर ने अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है।

 

इससे पहले 30 जून को हुई सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक ने अदालत को बताया था कि गिरफ्तार किए गए दोनों गार्ड्स के पास से अवैध हथियार बरामद हुआ था और घटना के दौरान लोगों में दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग की गई थी। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद मौआर ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि गार्ड्स के पास मौजूद हथियार लाइसेंसी था और उससे जुड़े सभी वैध दस्तावेज पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी है।

Ad.
Ad.

 

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) और लोक अभियोजक को हथियार से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। माना जा रहा था कि शुक्रवार को इन दस्तावेजों के आधार पर अदालत जमानत याचिका पर फैसला सुना सकती है, लेकिन सुनवाई एक बार फिर टल गई।

 

अब अगली सुनवाई में अदालत आईओ द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों, अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करने के बाद खान सर की अग्रिम जमानत और उनके दोनों गार्ड्स की जमानत याचिकाओं पर फैसला ले सकती है।

 

गौरतलब है कि यह मामला 2 जून को खान सर के कोचिंग संस्थान और रौशन आनंद के कोचिंग के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। घटना के बाद पुलिस ने पहले रौशन आनंद को गिरफ्तार किया था और बाद में जांच के दौरान खान सर के दोनों गार्ड्स को भी गिरफ्तार किया। इस बीच नेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इस मामले को लेकर कई तरह के आरोप और चर्चाएं भी सामने आई हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल