खान सर को आज नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली; बॉडीगार्ड के हथियार ने बढ़ाई मुश्किलें

पटना: चर्चित कोचिंग विवाद मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर को मंगलवार को राहत नहीं मिल सकी। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई फिलहाल टाल दी गई है। अब इस मामले की सुनवाई बुधवार को होगी। अदालत ने आज मामले से जुड़े कुछ आवश्यक दस्तावेज और कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

 

इस बीच पुलिस जांच में हथियारों से जुड़े नए तथ्य सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस के अनुसार, खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स के हथियारों के सत्यापन के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जांच में सामने आया कि कथित फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार तालेबर सिंह (34) के नाम पर पंजीकृत है, जो उत्तर प्रदेश के कासगंज का निवासी है।

 

पुलिस का कहना है कि हथियार लाइसेंस की वैधता और बिहार में उसके उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, तालेबर सिंह के पास बिहार में हथियार लेकर आने और सुरक्षा ड्यूटी करने के लिए आवश्यक अनुमति होने के पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले हैं। इसके बावजूद वह कथित तौर पर बिहार में बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत था।

Ad.
Ad.

पुलिस ने हथियार, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर केस डायरी में कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल किए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दूसरे राज्य के लाइसेंस पर बिहार में हथियार के साथ तैनाती के संबंध में स्थानीय प्रशासन, आर्म्स मजिस्ट्रेट या संबंधित थाने को आवश्यक सूचना दी गई थी या नहीं।

 

अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि हथियार रखने और सुरक्षा ड्यूटी में इस्तेमाल के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं। बुधवार को होने वाली सुनवाई में पुलिस की केस डायरी, जांच रिपोर्ट और हथियारों से जुड़े दस्तावेज अदालत के समक्ष अहम भूमिका निभा सकते हैं। मामले में आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल