खगड़िया में बड़ी कार्रवाई: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा युवक देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक युवक को लोडेड देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपने ही परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बेलदौर थाना क्षेत्र के बेलौता वार्ड संख्या-06 निवासी रोशन कुमार अपने घर में अवैध हथियार और गोलियां छिपाकर रखे हुए है तथा पारिवारिक विवाद के दौरान परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद डायल 112 की सशस्त्र टीम ने घर की घेराबंदी कर छापेमारी की।

Ad.
Ad.

 

कार्रवाई के दौरान आरोपी के पिता अमरेंद्र कुमार सिंह और भाई रमन कुमार ने साहस का परिचय देते हुए पुलिस का सहयोग किया, जिसके बाद रोशन कुमार को काबू में कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय रोशन कुमार, पिता अमरेंद्र कुमार सिंह, निवासी बेलौता वार्ड संख्या-06, बेलदौर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। इस संबंध में बेलदौर थाना में कांड संख्या-197/26 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/37 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस सफल अभियान में डायल 112 के पीटीसी 693 संतोष कुमार शर्मा सहित बिहार पुलिस के कई जवान शामिल थे। खगड़िया पुलिस ने कहा है कि अवैध हथियारों के कारोबारियों और तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल