खगड़िया में दर्दनाक हादसा: गहरे पानी में डूबने से नवोदय विद्यालय के छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम

खगड़िया जिले के कबेला गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। खेत के पास स्थित गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र दिव्यम कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, कबेला गांव निवासी रामचंद्र राय अपने दोनों बेटों के साथ खेत गए थे। इसी दौरान भैंस को नहलाने के दौरान दिव्यम कुमार गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अपने छोटे भाई को संकट में देखकर बड़ा भाई दिव्यांश कुमार उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद पड़ा।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दिव्यांश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि तब तक दिव्यम गहरे पानी में समा चुका था। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक खोजबीन की, जिसके बाद उसका शव बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र हैं और गर्मी की छुट्टियों में घर आए हुए थे। इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ ही दिन पहले दिव्यम के चाचा की करंट लगने से मौत हुई थी और अब परिवार ने एक और सदस्य को खो दिया है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल