Tejashwi Yadav को कोविड काल में धरना-प्रदर्शन से जुड़े मामले में गुरुवार को बड़ी राहत मिली। पटना सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के दौरान अदालत ने उन्हें तत्काल जमानत दे दी।
कोर्ट से बाहर निकलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने जनता की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर उनकी आस्था पहले भी थी और आगे भी बनी रहेगी। तेजस्वी ने कहा कि जब भी सरकार को घेरने की जरूरत होगी, वे लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाते रहेंगे।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील पर भी प्रतिक्रिया दी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। नोटबंदी और लॉकडाउन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन फैसलों से छोटे कारोबार और उद्योग प्रभावित हुए थे

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर देश में डीजल-पेट्रोल की कमी है तो उसका समाधान सरकार और प्रधानमंत्री को निकालना चाहिए, न कि जनता पर प्रतिबंध थोपे जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड काल में जनता की मदद करने के दौरान उन पर “फर्जी मुकदमा” दर्ज किया गया था, जबकि उस समय बाहर से लौट रहे लोगों की सहायता करना उनका कर्तव्य था।
@MUSKAN KUMARI
।





