कोटा। राजस्थान के कोटा शहर स्थित विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया। दमकल विभाग की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। आग लगते ही मॉल में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने के महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के लिए सब्जी मंडी, श्रीनाथपुरम, भामाशाह मंडी, कोटा थर्मल और डीसीएम सहित कई स्थानों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं।
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग मॉल के ऊपरी हिस्से में स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट के पास लगी थी। आग तेजी से फैलने के कारण दूसरे फ्लोर पर भारी धुआं भर गया। हालांकि लगातार प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन धुएं के कारण राहत कार्य में काफी परेशानी हुई।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मॉल को खाली कराया। लोग घबराकर बाहर निकलते दिखाई दिए, जबकि कुछ लोग घटना का वीडियो बनाते भी नजर आए। आग से उठे धुएं का असर करीब 1 से 2 किलोमीटर तक देखा गया, जिसके चलते आसपास के इलाके को खाली कराया गया।
मौके पर सिटी एसपी Tejaswini Gautam समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर मॉल को पूरी तरह सील कर दिया गया है और आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
जिला कलेक्टर Piyush Samaria ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग पर लगभग पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं
@MUSKAN KUMARI







