केरल चुनाव: भाजपा की दूसरी सूची जारी, बड़े चेहरों के साथ सोशल मीडिया स्टार को भी टिकट

39 उम्मीदवारों की घोषणा, अब तक 86 नाम तय; महिलाओं को भी मिला प्रतिनिधित्व

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जिसके साथ ही पार्टी अब तक कुल 86 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है।

दूसरी सूची में भाजपा ने कई बड़े और चर्चित चेहरों को मौका दिया है। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कुम्मनम राजशेखरन को भी टिकट दिया गया है। राजशेखरन पहले भी 2021 में नेमोम सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उन्हें मौजूदा मंत्री वी. शिवनकुट्टी से हार का सामना करना पड़ा था।

पार्टी ने वरिष्ठ नेता बी. गोपालकृष्णन को गुरुवायूर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं धर्मडोम सीट से के. रंजीत को मैदान में उतारा गया है, जहां मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन चुनाव लड़ रहे हैं।

त्रिशूर की एससी आरक्षित नट्टिका सीट से भाजपा ने पूर्व विधायक सी.सी. मुकुंदन को टिकट दिया है, जो हाल ही में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

इस सूची की खास बात यह है कि पार्टी ने सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत से जुड़े चेहरे को भी मौका दिया है। रॉबिन राधाकृष्णन को कोल्लम जिले की कुंदारा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जो पहले टीवी शो के जरिए लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं।

महिला प्रतिनिधित्व पर भी भाजपा ने ध्यान दिया है। दूसरी सूची में 6 महिलाओं को टिकट दिया गया है। दोनों सूचियों को मिलाकर अब तक पार्टी 13 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है।

गौरतलब है कि केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, जबकि 4 मई 2026 को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और सभी दल अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल