एक बार फिर हड़ताल पर गए PMCH के जूनियर डॉक्टर, Emergency सेवा ठप्प |

एक बार फिर हड़ताल पर गए PMCH के जूनियर डॉक्टर, Emergency सेवा ठप्प |

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर एक बार फिर से हड़ताल पर चले गये हैं. मेडिकल के छात्रों के साथ मारपीट के खिलाफ पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी में इलाज को बंद करा दिया है. इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.  PMCH प्रबंधन गुस्साए जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल को खत्म कराने की कोशिश में जुटा है।

हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि बुधवार की रात टाटा वार्ड में बाहरी लड़कों ने परास्नातक छात्रों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। अस्पताल प्रशासन को घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गई। घटना से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार की सुबह से ओपीडी सेवा को ठप कर दिया और हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल को खत्म कराने के लिए पीएमसीएच प्रबंधन जूनियर डॉक्टरों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश में जुट गया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात अस्पताल के वार्ड में अचानक कुछ बाहरी लड़के घुस गए और वहां मौजूद पारास्नातक छात्रों के साथ मारपीट की। हड़ताल पर बैठे मेडिकल छात्रों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जबतक सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है उनका हड़ताल जारी रहेगा। इधर, ओपीडी में काम बंद होने के कारण मरीजों के परिजन खासे परेशान हैं।

 

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल